अगले 5 चरण सबसे निर्णायक: 356 सीटों पर वोटिंग, इनमें से 2014 में भाजपा ने 223 सीटें जीती थीं



नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के पहले दो चरणों में 186 सीटों पर वोटिंग के बाद तीसरे चरण से मुकाबला सबसे महत्वपूर्ण और निर्णायक होने वाला है। अगले 5 चरणों में जिन 356 सीटों पर वोटिंग होनी है, उनमें से पिछली बार भाजपा ने 223 सीटें जीती थीं। यानी 2014 में भाजपा की कुल जीती हुई 282 सीटों में से 80% सीटें यहीं से आई थीं। तीसरे से लेकर सातवें चरण तक 21 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की सीटों पर मतदान होगा।

शुरुआती दो चरण में जहां वोटिंग हुई, वहां क्षेत्रीय दलों की स्थिति मजबूत

  • पहले चरण में 11 अप्रैल को 91 सीटों पर मतदान हुआ। इनमें से भाजपा ने पिछली बार 32 और कांग्रेस ने 7 सीटें जीती थीं। इन 91 सीटों में आंध्र की सभी 25 और तेलंगाना की सभी 17 सीटों पर भी वोटिंग हुई। इन 42 सीटों पर टीआरएस, तेदेपा और वाईएसआरसीपी जैसे क्षेत्रीय दल भाजपा और कांग्रेस से बेहतर स्थिति में हैं। इन 42 सीटों में से पिछली बार भाजपा को 3 और कांग्रेस को 2 सीटें ही मिली थीं।
  • दूसरे चरण में 95 सीटों पर वोटिंग हुई। इनमें से पिछली बार भाजपा ने 27 और कांग्रेस ने 12 सीटों पर जीत हासिल की थी। इन 95 सीटों में तमिलनाडु की 39 में से 38 सीटों पर भी वोटिंग हुई थी। यहां भी क्षेत्रीय दल भाजपा-कांग्रेस से बेहतर स्थिति में हैं। पिछली बार इन 39 सीटों में से भाजपा सिर्फ एक सीट पर जीत सकी थी। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। 2009 के चुनाव में भी कांग्रेस यहां से 8 सीटें ही जीत पाई थी। तमिलनाडु में भाजपा ने मुख्य गठबंधन अन्नाद्रमुक और कांग्रेस ने द्रमुक के साथ किया है।

अब जहां वोटिंग होगी, वहां भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

10 राज्यों में भाजपा की सरकार :गोवा, गुजरात, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा, त्रिपुरा और हिमाचल।
5 राज्यों में कांग्रेस की सरकार: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक और पंजाब।
4 राज्यों मेंअन्य दलोंकी सरकार: केरल, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, दिल्ली।

राज्य

कितनी सीटों पर वोटिंग बाकी

भाजपा ने 2014 में कितनी जीतीं?

कांग्रेस ने 2014 में कितनी जीतीं?

असम

4/14

1

0

बिहार

31/40

19

1

चंडीगढ़

1/1

1

0

छत्तीसगढ़

7/11

6

1

महाराष्ट्र

31/48

14

0

दादरा और नगर हवेली

1/1

1

0

दमन और द्वीप

1/1

1

0

गोवा

2/2

2

0

गुजरात

26/26

26

0

हरियाणा

10/10

7

1

हिमाचल प्रदेश

4/4

4

0

जम्मू-कश्मीर

2/6

1

0

झारखंड

14/14

12

0

कर्नाटक

14/28

11

3

केरल

20/20

0

8

मध्य प्रदेश

29/29

27

2

दिल्ली

7/7

7

0

ओडिशा

12/21

0

0

पंजाब

13/13

2

2

राजस्थान

25/25

25

0

त्रिपुरा

1/2

0

0

उत्तर प्रदेश

64/80

55

2

पश्चिम बंगाल

37/42

1

4

कुल

356

223

24

राजस्थान-गुजरात में भी वोटिंग बाकी, यहां भाजपा का 100% सक्सेस रेट था
तीसरे चरण में 23 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के गृह राज्य गुजरात की सभी 26 सीटों पर वोटिंग होनी है। पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा ने यहां की सभी सीटें जीती थीं। 2001 के बाद से ही राज्य में भाजपा की सरकार है। 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में 2001 के बाद पहली बार भाजपा 100 सीटों के अंदर सिमट गई थी। हालांकि, 99 सीटों के साथ भाजपा राज्य में सरकार बनाने में कामयाब रही थी। राजस्थान में 29 अप्रैल और 6 मई को कुल 25 सीटों पर मतदान होगा। यहां अभी कांग्रेस में सत्ता में है। पिछली बार भाजपा ने यहां की सभी 25 लोकसभा सीटें जीती थीं।

राज्य और सीटें जहां वोटिंग बाकी है

2014 में भाजपा को इन राज्यों में मिली कुल सीटें

कितना सक्सेस रेट?

राजस्थान

25/25

100%

गुजरात

26/26

100%

हिमाचल प्रदेश

4/4

100%

गोवा

2/2

100%

दिल्ली

7/7

100%

दादरा-नगर हवेली

1/1

100%

दमन-द्वीव

1/1

100%

चंडीगढ़

1/1

100%

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


Lok Sabha Election enters in decisive phases bjp vs congress

from Dainik Bhaskar
http://bit.ly/2viXgni

अमेठी के रिटर्निंग अफसर ने राहुल गांधी के नामांकन को वैध बताया



अमेठी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नामांकन को अमेठी के रिटर्निंग अफसर ने वैध घोषित किया है। उनका कहना है कि राहुल ने जो भी दस्तावेज नामांकन पत्र के साथ लगाए थे, वह सारे सही पाए गए हैं। राहुल के वकील केसी कौशिक ने कहा कि राहुल भारत में पैदा हुए और उन्होंने कभी किसी दूसरे देश की नागरिकता नहीं ली। कांग्रेस अध्यक्ष ने यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज से 1995 में अपनी एमफिल की डिग्री पूरी की थी। वकील का कहना है कि वह नहीं जानते कि राउल विंसी नाम का शख्स कौन है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


“loksabha chunav”Jaya Prada, “Mayawati Ji you must think “unki x-ray jaisi aankhein aapke upar bhi kaha-kaha daal kar de

from Dainik Bhaskar
http://bit.ly/2GE7nsv

मंदिर में जूता पहनकर जाने से रोका तो हंगामा; पुलिस ने कराया समझौता



झांसी. सीपरी बाजार इलाके के आरी गांव में रविवार को उच्च जाति के लोगों ने पूजा करने आए दलित दुल्हा-दुल्हन सहित परिवार को मंदिर में जाने से रोक दिया। इतना हीं नहीं उन्हें बंधक बनाकर धमकाया जाने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मुक्त कराया। इसके बाद पीड़ित पक्ष शिकायत लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया है।

19 अप्रैल को हुई थी शादी
झांसी जिले के सीपरी थानान्तर्गत अम्बावॉय में रहने वाली करिश्मा की शादी 19 अप्रैल को रेलवे कालोनी में रहने वाले वीर सिंह अहिरवार के साथ हुई थी। वीर सिंह का कहना है कि उसका पैतृक गांव सीपरी बाजार थानान्तर्गत आरी है। आरोप है कि शादी के बाद रविवाद की सुबह वह अपनी दुल्हन और परिवार के साथ पूजा करने के लिए पैतृक गांव आरी गया हुआ था। जहां पूजा के लिए वह देवी के मंदिर में अंदर घुसा। तभी यह देख वहां उच्च जाति के ग्रामीण पहुंच गए और गाली गलौज करते हुए उन्हें धक्का देकर मंदिर से बाहर निकाल दिया।

इसका विरोध करने पर उन्होंनें दूल्हा-दुल्हन समेत परिवार को बंधक बना लिया। साथ ही धमकाते हुए कहा कि वह दलित हैं वह मंदिर में नहीं आ सकते है। पिछले 20 सालों से कोई भी दलित मंदिर में नहीं आ सका है। उनकी हिम्मत कैसी है। यह देख कुछ लोगों ने यूपी-100 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही यूपी-100 पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक दूल्हा-दुल्हन समेत परिवार को मुक्त कराया।

पुलिस ने कहा- जूता पहन मंदिर में घुसने का हुआ था विरोध

आरोपी पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने की पुलिस को सूचना दी।पीड़ित दूल्हा अपने परिवार के साथ थाने की पुलिस के पास पहुंचा। जहां मामले की जानकारी ली गई। एसएसपी डॉक्टर ओपी सिंह ने कहा कि, एक व्यक्ति मंदिर में चप्पल पहनकर चला गया था तो मंदिर के पुजारी ने उसे भगाया था। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


up news jhansi scuffle between two groups on wearing shoes in temple police sorted

from Dainik Bhaskar
http://bit.ly/2GoFrsi

दो चीनी इंजीनियरों को 72 घंटे में देश छोड़ने का नोटिस, 36 हजार रुपए का जुर्माना



रीवा. रीवा में चल रहे 750 मेगा वाट के अल्ट्रा मेगा सोलर प्रोजेक्ट में टूरिस्ट वीजा पर भारत आए चीन के दो इंजीनियरों को 72 घंटे के अंदर देश छोड़ने का नोटिस दिया गया है। साथ ही उन पर 36-36 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। पुलिस के अनुसार, रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सौर ऊर्जा प्लांट के अंदर दबिश दी और उन्हें पकड़ा।

रीवा एसपी ने उन्हें 72 घंटे का नोटिस देने के साथ ही केंद्रीयगृह मंत्रालय को भी जानकारी भेज दी है। दोनों इंजीनियरों पर टूरिस्ट वीजा के दुरुपयोग करने पर 36-36 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है।

पुलिस ने गृह मंत्रालय को लिखे पत्र में स्पष्ट किया कि दोनों इंजीनियर सन युवान व जिंक यू मोशन रोबोट लिमिटेड चाइना के कर्मचारी हैं। वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आए हुए हैं और देश और एशिया के सबसे बड़े सोलर प्रोजेक्ट मेंपीएसइंटरप्राइजेज कंपनी के इंजीनियर आदर्श कुमार के साथ कार्य कर रहे हैं।

rewa

डेमो देते समय पुलिस पहुंची : चीन के दोनों इंजीनियर जब सोलर प्लांट में डेमो दे रहे थे, तभी गुढ़ पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक सहित आईबी को भी दी। पुलिस अधीक्षक आबिद खान ने बताया कि दोनों चीनी इंजीनियर किन शर्तों पर काम कर रहे हैं, यही देखना अभी शेष हैं। वह रीवा के एक होटल में 15 दिन से रुके थे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


रीवा। रीवा के 750 मेगावाट के अल्ट्रा सोलर प्लांट में पकड़े गए इंजीनियर।

from Dainik Bhaskar
http://bit.ly/2Zuuqi3

भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर की टीम बदली, अब प्रचार में भी बदला दिखेगा उनका रुख



भोपाल। भोपाल से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद बयानों से विवाद में धिरीं साधवी प्रज्ञा ठाकुर अब चुनाव प्रचार के दौरान बदली हुई नजर आएंगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उनके साथ रहने के लिए संगठन से जुड़े पांच लोगों की तैनाती की है। यहीं लोग तय करेंगे कि साध्वी को कब किससे मिलना है और किस मुद्दे पर क्या बयान देना है।

प्रज्ञा भारती के प्रत्याशी घोषित होने के बाद से ही पूरे देश की राजनीति गर्माई हुई है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा दिए गए बयान के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में असहजता की स्थिति बन गई थी। शहीद हेमंत करकरे पर दिए गए बयान के बाद शनिवार रात प्रज्ञा ने अयोध्या में विवादित ढांचा तोड़ने की बात कह दी। इतना ही नहीं उन्होंने अयोध्या में भव्य निर्माण की बात भी की कही।

शिवराज ने दी सीख: बयानों पर बवाल मचने के बाद रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रज्ञा ठाकुर के साथ लंबी बातचीत की। शिवराज सिंह ने प्रज्ञा को राजनीतिक मर्यादाओं के बारे में तो बताया ही साथ ही उनके द्वारा दिए जा रहे बयानों के नफा-नुकसान के बारे में बताया। इसकी बानगी सोमवार को देखने को भी मिली जब प्रज्ञा अपना नामांकन दाखिल करने पहुंची तो उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की।

प्रज्ञा की टीम बदली: शनिवार रात से राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने प्रज्ञा भारती की टीम बदल दी है। पहले उनकी टीम में विश्व हिंदू परिषद से जुड़े कार्यकर्ता हमेशा उनके साथ रहते थे। नई टीम में तीन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता और दो भाजपा से जुड़े वरिष्ठ लोगों को रखा गया है। इसके अलावा भोपाल से वर्तमान सांसद आलोक संजर चुनाव प्रचार के दौरान हमेशा उनके साथ रहेंगे। आलोक संजर की अनुपस्थिति में ये जिम्मेदारी पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता संभालेंगे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


lok sabha elections 2019 bjp candidate pragya thakur team changed

from Dainik Bhaskar
http://bit.ly/2UzdAKU

महाराष्ट्र के मनोहर ने मोदी के खिलाफ भरा पर्चा; गांधी की वेषभूषा में पहुंचे नामांकन करने



वाराणसी. लोकसभा चुनाव के सातवें चरण की 13 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देने के लिए वाराणसी में सोमवार को महाराष्ट्र के मनोहर राम ने नामांकन दाखिल किया। खास बात यह रही कि, मनोहर राम महात्मा गांधी की वेश भूषा के साथ गले में उनकी फोटो डालकर रायफल क्लब पहुंचे थे। मनोहर राम आकर्षण का केंद्र रहे। मनोहर राम ने कहा कि, देश के हालात बहुत गंभीर है। किसान परेशान हैं, सभी क्षेत्रों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। देश में केवल आश्वासन चल रहा है।

ये भी पढ़ें

Yeh bhi padhein

मनोहर राम पहले उम्मीदवार हैं, जिन्होंने वाराणसी से पर्चा दाखिल किया है। वे मूलरूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। उनका कहना है कि, सत्य अहिंसा के विचार पर महात्मा गांधी चले थे, उनसे प्रेरित होकर उनकी वेशभूषा पहनी है। मेरा मुद्दा ईमानदारी है। पैसे से चुनाव नहीं लड़ा जाता है। बल्कि लोगों के बीच रहकर उनकी बातों पर अमल करके चुनाव लड़ा जाता है। मनोहर ने बताया कि, वो किसान हैं।

26 अप्रैल को नामांकन करेंगे मोदी
पीएम मोदी 26 को नामांकन करेंगे। सूत्रों का कहना है कि, समाज के सभी वर्गों को शामिल करते हुए पीएम मोदी के प्रस्तावक तय किए जाएंगे। जिसमें डोमराजा, पद्मश्री और चौकीदार और कोई सफाईकर्मी मोदी का प्रस्तावक बन सकता है। तीन तलाक का मुद्दा उठाने वाली कोई महिला के साथ भारत रत्न बिस्मिलाह खान के परिवार के कुछ सदस्यों का नाम ऊपर भेजा गया है।

25 को लंका मालवीय प्रतिमा से रोड शो करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी 25 अप्रैल को वाराणसी में भव्य रोड शो करेंगे। उनकी सुरक्षा में 14 एसपी, 21 एडिशनल एसपी, 55 सीओ, 620 इंस्पेक्टर, 3100 कांस्टेबल, 12 कम्पनी पीएससी, 16 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स, 150 महिला सिपाही, एसपीजी, एलआईयू समेत कई खुफिया विभाग शामिल रहेंगे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


up news varanasi Manohar of Maharashtra filed nomination against Modi in Gandhi Dress

from Dainik Bhaskar
http://bit.ly/2GrnIQV

साध्वी प्रज्ञा ने 4 साल की उम्र में ढांचा गिराया था या 20 की उम्र में?



नई दिल्ली. भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के एक बयान से फिर विवाद शुरू हो गया। उन्होंने दावा किया कि 6 दिसंबर 1992 को उन्होंने अयाेध्या में गुंबद पर चढ़कर विवादित ढांचा तोड़ा था। इस बयान के बाद साध्वी प्रज्ञा की उम्र पर सवाल उठने लगे। कई नेताओं और पत्रकारों ने मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से दावा किया कि जिस वक्त बाबरी ढांचा गिराया गया था, उस वक्त साध्वी की उम्र 4 साल थी।

साध्वी प्रज्ञा ने कहा था- ढांचा तोड़ने पर मुझे गर्व
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने रविवार को कहा कि वे बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने गई थीं और उस पर चढ़कर उसे तोड़ा था। उन्होंने कहा, ‘”ढांचा तोड़ने पर मुझे गर्व है। ईश्वर ने मुझे अवसर और शक्ति दी थी, इसलिए मैंने यह काम कर दिया। मैंने देश का कलंक मिटाया था।” उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निश्चित रूप से बनाया जाएगा। उनके इस बयान पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए साध्वी प्रज्ञा को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

साध्वी की उम्र को लेकर विवाद क्यों?
साध्वी प्रज्ञा के इस बयान के बाद उनकी उम्र को लेकर दावे किए गए। दरअसल, इंटरनेट पर वायरल कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि साध्वी प्रज्ञा की जन्म की तारीख 2 अप्रैल 1988 है। इसके बाद कई नेताओं और पत्रकारों ने भी दावा किया कि साध्वी प्रज्ञा का जन्म 1988 में हुआ था और इस लिहाज से जब बाबरी ढांचा गिराया गया, तब उनकी उम्र 4 साल रही होगी। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती और वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता ने भी इसी बारे में ट्वीट किया। सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स ने कहा कि बाबरी विध्वंस के वक्त अगर साध्वी प्रज्ञा 4 साल की थीं तो उन्होंने खुद चढ़कर ढांचा कैसे गिराया?

https://platform.twitter.com/widgets.js

https://platform.twitter.com/widgets.js

पड़ताल: अदालती दस्तावेजों के मुताबिक, 2016 में 44 साल की थीं प्रज्ञा
महाराष्ट्र के मालेगांव में 29 सितंबर 2008 को हुए बम धमाके में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भी आरोपी बनाया गया था। उन्हें 29 अक्टूबर 2008 को गिरफ्तार किया गया था। 2016 में साध्वी प्रज्ञा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की। इसमें उन्होंने अपनी उम्र उस वक्त यानी 2016 में 44 साल बताई थी। इस हिसाब से उनका जन्म 1972 में हुआ था। इसके बाद 25 अप्रैल 2017 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दी। हाईकोर्ट के फैसले में भी उनकी उम्र 44 साल लिखी है। अगर साध्वी प्रज्ञा 2016 में 44 साल की थीं, तो 1992 में उनकी उम्र 20 साल रही होगी।

pragya

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


bhopal candidate sadhvi pragya thakur age controversy

from Dainik Bhaskar
http://bit.ly/2UMrq1z

पत्नी को गाली देने से मना करने पर पति को सीने में चाकू घोंपा



भोपाल। गौतम नगर थाना इलाके में बीती रात एक महिला अपनी भांजी व ननद के साथ घर के बाहर बैठी बातें कर रही थी। तभी घर के सामने रहने वाले युवक ने उसे देखकर कमेंट्स किए। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे गाली देने लगा। पीडि़ता की भांजी ने इस बात की जानकारी अपने मामा को दी। जिसके बाद में महिला के पति ने घर से निकलकर आरोपी को समझाइश देने का प्रयास किया। जिससे गुस्साए बदमाश ने घर से छुरी लाकर युवक के सीने में घोंप दी। एक वार आरोपी ने उसके हाथ पर भी किया। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार जितेंद्र पिता पदमलाल अहिरवार (24) निवासी रविदास कॉलोनी नारीयलखेड़ा प्रायवेट काम करता है। बीती रात करीब दस बजे उसकी नवविवाहित पत्नी, बहन व भांजी घर की चौखट पर बैठी बातें कर रही थीं। तभी घर के सामने रहने वाला विष्णु बामने जितेंद्र की पत्नी को देखकर कमेंट्स करने लगा। जिसका महिला ने विरोध किया। आरोपी ने उसको गालियां देना शुरू कर दी। महिला और विष्णु में बहस होने लगी। इस समय जितेंद्र घर के अंदर सो रहा था। तभी उसकी भांजी ने आकर उसे जानकारी दी की मामी को विष्णु गालियां दे रहा है। वह घर के बाहर निकला और विष्णु को समझाइश देने का प्रयास किया।

आरोपी तब भी नहीं माना और लगातार गालियां देता रहा। इससे विष्णु और जितेंद्र के बीच बहसबाजी हो गई। इसी बीच आरोपी अपने घर के अंदर गया और बड़ी छुरी लेकर बाहर निकला। आते ही आरोपी जितेंद्र के सीने में चाकू घोंप दिया। इसके बाद में एक वार उसके हाथ में किया, जिससे फरियादी बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। तब बदमाश परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घायल को रिश्तेदारों ने तत्काल हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


bhopal crime news

from Dainik Bhaskar
http://bit.ly/2UMfvkm

दूध का पैकेट लेने निकली नौवीं की छात्रा से छेडख़ानी



भोपाल। गांधी नगर थाना इलाके में बीती रात को दूध का पैकेट लेने के लिए निकली एक नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ में मोहल्ले में रहने वाले दो युवकों ने छेडख़ानी कर दी। आरोपियों ने उसका हाथ पकड़ा और अश्लील बातें करने लगे थे। जिसके बाद में पीडि़ता ने शोर मचा दिया। जिससे घबराकर दोनों मनचले भाग निकले। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय युवती गांधी इलाके में रहती है। वह एक निजी स्कूल से नौवीं कक्षा में पढ़ती है। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह बीती रात करीब 10:30 बजे घर के पास में स्थित किराना दुकान पर दूध का पैकेट लेने के लिए निकली थी। जहां मोहल्ले में रहने वाले आरोपी सौरभ और सुनील खड़े थे। सुनसान रास्ते में सौरभ ने लड़की को रोक लिया और हाथ पकड़ लिया। तभी सुनील ने उसके साथ में अश्लील हरकतें की। लड़की ने शोर मचाया तो दोनों बदमाश जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


crime

from Dainik Bhaskar
http://bit.ly/2GtVpkN

11 पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ साध्वी प्रज्ञा ने दाखिल किया नामांकन



भोपाल. भोपाल से भाजपा प्रत्याशीसाध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सोमवार को 11 पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ नामांकन पत्र जमा किया। हालांकिप्रज्ञा ठाकुर फिर से मंगलवार को पार्टी नेताओं के साथ रोड शो करते हुए नामांकन पत्रदाखिल करने कलेक्टोरेट जाएंगी।इस बारवह फार्म-बी जमा करेंगी। इस फार्म में पार्टी के बारे में जानकारी दी जाती है।

गुफा मंदिर से आएपंडितों द्वारा स्वस्ति वाचन मंत्रोच्चार के साथ साध्वी प्रज्ञा ने नामांकन दाखिल किया। साध्वी प्रज्ञा के साथ नामांकन दाखिल करने पूर्व मंत्रीउमाशंकर गुप्ता एवं सांसद आलोक संजर उनके साथ मौजूद रहे।

pragya

असल में, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए जाने वाली थीं, लेकिन सोमवार को पंडितों ने उन्हें शुभ मुहूर्त बता दिया, जिससे वह 11 पंडितों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचीं। पंडितों ने पहले मंत्रोच्चार औरस्वस्तिवाचन किया। इसकेबाद साध्वी ने पर्चा भरा और उसे जिला निर्वाचन अधिकारी सुदाम खाड़े के समक्ष जमा कर दिया।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


भोपाल। भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा मुहूर्त के अनुसार नामांकन करने कलेक्टोरेट पहुंचीं।

from Dainik Bhaskar
http://bit.ly/2UTQkN2

Design a site like this with WordPress.com
Get started