अगले 5 चरण सबसे निर्णायक: 356 सीटों पर वोटिंग, इनमें से 2014 में भाजपा ने 223 सीटें जीती थीं

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के पहले दो चरणों में 186 सीटों पर वोटिंग के बाद तीसरे चरण से मुकाबला सबसे महत्वपूर्ण और निर्णायक होने वाला है। अगले 5 चरणों में जिन 356 सीटों पर वोटिंग होनी है, उनमें से पिछली बार भाजपा ने 223 सीटें जीती थीं। यानी 2014 में भाजपा की कुल जीती हुई …

अमेठी के रिटर्निंग अफसर ने राहुल गांधी के नामांकन को वैध बताया

अमेठी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नामांकन को अमेठी के रिटर्निंग अफसर ने वैध घोषित किया है। उनका कहना है कि राहुल ने जो भी दस्तावेज नामांकन पत्र के साथ लगाए थे, वह सारे सही पाए गए हैं। राहुल के वकील केसी कौशिक ने कहा कि राहुल भारत में पैदा हुए और उन्होंने कभी किसी …

मंदिर में जूता पहनकर जाने से रोका तो हंगामा; पुलिस ने कराया समझौता

झांसी. सीपरी बाजार इलाके के आरी गांव में रविवार को उच्च जाति के लोगों ने पूजा करने आए दलित दुल्हा-दुल्हन सहित परिवार को मंदिर में जाने से रोक दिया। इतना हीं नहीं उन्हें बंधक बनाकर धमकाया जाने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मुक्त कराया। इसके बाद पीड़ित पक्ष शिकायत लेकर थाने पहुंच गया। …

दो चीनी इंजीनियरों को 72 घंटे में देश छोड़ने का नोटिस, 36 हजार रुपए का जुर्माना

रीवा. रीवा में चल रहे 750 मेगा वाट के अल्ट्रा मेगा सोलर प्रोजेक्ट में टूरिस्ट वीजा पर भारत आए चीन के दो इंजीनियरों को 72 घंटे के अंदर देश छोड़ने का नोटिस दिया गया है। साथ ही उन पर 36-36 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। पुलिस के अनुसार, रविवार को मुखबिर की सूचना पर …

भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर की टीम बदली, अब प्रचार में भी बदला दिखेगा उनका रुख

भोपाल। भोपाल से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद बयानों से विवाद में धिरीं साधवी प्रज्ञा ठाकुर अब चुनाव प्रचार के दौरान बदली हुई नजर आएंगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उनके साथ रहने के लिए संगठन से जुड़े पांच लोगों की तैनाती की है। यहीं लोग तय करेंगे कि साध्वी को कब किससे मिलना है …

महाराष्ट्र के मनोहर ने मोदी के खिलाफ भरा पर्चा; गांधी की वेषभूषा में पहुंचे नामांकन करने

वाराणसी. लोकसभा चुनाव के सातवें चरण की 13 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देने के लिए वाराणसी में सोमवार को महाराष्ट्र के मनोहर राम ने नामांकन दाखिल किया। खास बात यह रही कि, मनोहर राम महात्मा गांधी की वेश भूषा के साथ गले में उनकी …

साध्वी प्रज्ञा ने 4 साल की उम्र में ढांचा गिराया था या 20 की उम्र में?

नई दिल्ली. भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के एक बयान से फिर विवाद शुरू हो गया। उन्होंने दावा किया कि 6 दिसंबर 1992 को उन्होंने अयाेध्या में गुंबद पर चढ़कर विवादित ढांचा तोड़ा था। इस बयान के बाद साध्वी प्रज्ञा की उम्र पर सवाल उठने लगे। कई नेताओं और पत्रकारों ने …

पत्नी को गाली देने से मना करने पर पति को सीने में चाकू घोंपा

भोपाल। गौतम नगर थाना इलाके में बीती रात एक महिला अपनी भांजी व ननद के साथ घर के बाहर बैठी बातें कर रही थी। तभी घर के सामने रहने वाले युवक ने उसे देखकर कमेंट्स किए। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे गाली देने लगा। पीडि़ता की भांजी ने इस बात की जानकारी …

दूध का पैकेट लेने निकली नौवीं की छात्रा से छेडख़ानी

भोपाल। गांधी नगर थाना इलाके में बीती रात को दूध का पैकेट लेने के लिए निकली एक नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ में मोहल्ले में रहने वाले दो युवकों ने छेडख़ानी कर दी। आरोपियों ने उसका हाथ पकड़ा और अश्लील बातें करने लगे थे। जिसके बाद में पीडि़ता ने शोर मचा दिया। जिससे घबराकर …

11 पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ साध्वी प्रज्ञा ने दाखिल किया नामांकन

भोपाल. भोपाल से भाजपा प्रत्याशीसाध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सोमवार को 11 पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ नामांकन पत्र जमा किया। हालांकिप्रज्ञा ठाकुर फिर से मंगलवार को पार्टी नेताओं के साथ रोड शो करते हुए नामांकन पत्रदाखिल करने कलेक्टोरेट जाएंगी।इस बारवह फार्म-बी जमा करेंगी। इस फार्म में पार्टी के बारे में जानकारी दी जाती है। ये …

Design a site like this with WordPress.com
Get started